फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुस्लिम महापंचायत ने किया महिला सफाई कर्मचारियों का सम्मान

Wed, 21 Jan 2026 03:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का स्वागत करते ग्रामीण स्त्रोत संगठन
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश मुस्लिम महापंचायत ने मंगलवार को तिलक बाजार स्थित मुगल वाटिका में सम्मान समारोह का आयोजन किया। वाल्मीकि समाज की 20 महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। महापंचायत के प्रदेश सरपंच नदीम नूर ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज का अभिन्न अंग हैं। उनकी मेहनत का परिणाम है कि आज आगरा शहर स्वच्छता के मामले में देश के टॉप-10 शहरों में जगह बना पाया है। महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष एमए काजमी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का सम्मान करना वास्तव में उनके सेवा भाव का सम्मान है। इस दौरान सूफी बुंदन मियां, अमजद कुरैशी, परवेज खान, ईशान, आबिद कुरैशी, मुस्ताक कुरैशी, हाजी अशरफ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें