फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: चार माह के मासूम की गला दबाकर हत्या, मां और नानी पर आरोप

Mon, 02 May 2022 10:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मासूम बच्चे की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टी हुई है। मासूम की हत्या करने का आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि मां और नानी पर ही है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
मृतक बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में बड़ी ही दर्दनाक वारदात हुई। शहर के मोहल्ला न्यू गाड़ीवान में चार माह के मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बच्चा मां के साथ करीब एक माह से ननिहाल में रह रहा था। पति के कई बार बुलाने पर भी महिला घर नहीं गई थी। पति ने पत्नी व सास पर पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। एसपी ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

2020 में हुई थी शादी 

थाना बिछवां क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी अनिल कुमार की शादी 11 दिसंबर 2020 को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू गाड़ीवान निवासी अंशिका के साथ हुई थी। चार माह पूर्व एक पुत्र का जन्म हुआ था। करीब एक माह पूर्व अंशिका बच्चे को साथ लेकर मायके में आकर रहने लगी। इस बीच पति बुलाने गया तो वह नहीं आई। 29 अप्रैल को अनिल अपने बहनोई को साथ लेकर बुलाने गया तो एक मई में ले जाने की बात कहकर सास ने लौटा दिया था।

फोन पर दी बच्चे की मौत की सूचना 

बताया गया है कि अनिल के पास  रविवार की सुबह फोन आया कि बच्चे की मौत हो गई है। ससुराल आने के बाद उसने बच्चे का शव लिया और कोतवाली में पहुंच गया। उसका आरोप था कि पत्नी व सास ने बच्चे की गला दबाकर हत्या की है। अनिल के इन आरोपों को सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। इसके बाद बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई ये सच्चाई 

पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट  आ गई, जिसेमें मौत की वजह मासूम की गला दबना बताया गया है। 

सख्त कार्रवाई होगी

मामले की जानकारी देते हुए एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि  बच्चे की मौत के प्रकरण में रिपोर्ट के आधार पर गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें