फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक की मौत के मामले में दो पर हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। ग्राम बीरई गांव के सचिन (25) की दो अगस्त को संदिग्ध परिस्थ्तिियों मे मौत हो गई थी। उसका शव बिस्तर पर मिला था। परिजन ने मामले में पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के एक व्यक्ति और उसके बेटे को नामजद किया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। बीरई गांव निवासी सचिन (25) का शव दो अगस्त की सुबह बिस्तर पर अकड़ा हुआ मिला था। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया था। उनका आरोप है कि गांव के ही हरदेव उर्फ भानुप्रताप और उसके पिता सत्यभान ने पीटकर जान ली है। बताया कि घटना के एक दिन पहले हरदेव से सचिन की कहासुनी हुई थी। तब हरदेव ने जान से मारने की धमकी दी थी। मृतक के भाई बंटू का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने घर में घुसकर हत्या की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक सचिन के भाई बंटू की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें