कागारौल। थाना पुलिस टीम ने हत्या के एक मामले में वांछित चल रही महिला को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वीकेश (25 वर्ष) पत्नी हरवीर सिंह निवासी ग्राम गढ़ी कालिया वर्ष 2023 से हत्या के मामले में फरार चल रही थी। न्यायालय से उसके खिलाफ वारंट जारी हो चुके थे। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।