फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हत्यारोपी हेड कांस्टेबल की पत्नी को भाई सहित भेजा जेल

Sat, 10 Feb 2024 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस ने बोकारो की महिला की हत्यारोपी सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल की पत्नी और उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सब्बल एवं शव फेंकने के लिए प्रयोग की गई बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपी महिला व उसके भाई ने बोकारो की महिला की हत्या पति से नजदीकी संबंध होने के कारण की थी। हत्या के बाद शव जंगल में फेंक दिया था। महिला का शव 5 फरवरी को होडलपुर के जंगल में मिला था। महिला की हत्या सिर पर प्रहार करके की गई। महिला की तीन दिन तक शिनाख्त नहीं हो सकी। शिनाख्त होने के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि अज्ञात महिला की हत्या का राजफाश चुनौतीपूर्ण था। इस कार्य के लिए सीओ सदर अजीत चौहान के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस लगी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को अहम सुराग मिले। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला प्रीती उपाध्याय के पति रामकृष्ण उपाध्याय जो सीआरपीएफ श्रीनगर में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात हैं। इंस्टाग्राम पर महिला की उनकी नजदीकी दोस्ती थी। महिला का कांस्टेबल के घर आना-जाना भी था। उसका यू आना-जाना हेड कांस्टेबल की पत्नी प्रीती को नागवार लग रहा था। प्रीती ने अपने भाई सुबोध के साथ मिलकर 4 फरवरी की रात्रि को घर में सोते समय सब्बल के प्रहार से हत्या कर दी और शव होडलपुर के जंगल में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें