फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मुनिश्री ने बताई नवकार मंत्र की महिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। गुदड़ी मसूर खां स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बृहस्पतिवार को विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप किया। मुनि विलोक सागर महाराज ने नवकार मंत्र की महिमा बताई। कहा कि यह महामंत्र आत्मशुद्धि का अमोघ अस्त्र है। यदि व्यक्ति इसे जीवन में उतार ले और सदाचार व अहिंसा के मार्ग पर चले तो कल्याण निश्चित है। समापन पर श्रद्धालुओं ने मुनिश्री का आशीर्वाद लेकर विश्व शांति और आपसी सद्भाव की कामना की। इस दौरान नरेश जैन, पार्षद राकेश जैन, वीरेंद्र जैन, प्रमोद जैन, रविंद्र जैन, सुभाष जैन, जितेंद्र जैन, सुनील जैन, पवन जैन, सुमन जैन, शशि, अल्पना, सुनीता, सुशीला, कुसुम जैन आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें