फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन पालिकाओं ने वसूले पांच लाख

Mon, 01 Apr 2024 04:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। वित्तीय वर्ष 2023-24 रविवार को समाप्त हो गया। अंतिम दिन निकायों मे टैक्स वसूली का कार्य जारी रहा। निकायों ने अंतिम दिन पांच लाख से अधिक की वसूली की। सदर पालिका ने सबसे अधिक धनराशि वसूली है। गंजडुंडवारा 79 हजार वसूल किए। नगर पंचायतो में भी गृहकर और जलकर की वसूली की गई।
विज्ञापन

रविवार को चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर निकायों ने जलकर और गृह कर की वसूली की। रविवार होने के बाद भी लगभग सभी कार्यालय खुले रहे। इसके लिए जिला प्रशासन के स्पष्ट निर्देश थे। सदर नगर पालिका ने 3.63 लाख का जलकर और गृहकर वसूला। कर अधीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि वसूले गए टैक्स में 1.30 लाख का चेक परिवहन निगम के द्वारा जमा किया गया।
शेष राशि नकदी में वसूली गई। नगर पालिका गंजडुंडवारा में भी टैक्स का कार्यालय खुला रहा। ईओ सुनील कुमार ने बताया कि 79 हजार रुपये बकाया टैक्स की वसूली की गई। कार्यालय पहुंचकर गृह स्वामियों ने अपने बकाया टैक्स को किया।
विज्ञापन

सोरोंजी नगर पालिका में रविवार की छुट्टी मनाई गई। यहां जिला प्रशासन के निर्देश के बाद भी पर ना तो कार्यालय खुले और ना टैक्स की वसूली की गई। अन्य नगर पंचायत बिलराम, सहावर, अमापुर, पटियाली, सिढ़पुरा, मोहनपुर और भरगेन में भी टैक्स की वसूली हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें