कासगंज। स्वच्छता भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण शहरी को लेकर नगर पालिका सभागार में बैठक का आयोजन किया। इसमें अधिशाषी अधिकारी ने सफाई कर्मियों पालिका क्षेत्र के दो शिफ्ट में सफाई करने के निर्देश दिए। अधिशषी अधिकारी पूजा श्रीवास्तव ने कहा कि सफाई कर्मी वार्डों में दो शिफ्ट में सफाई कार्य करें। घर-घर पहुंचकर कूड़ा एकत्रित करें। कूड़ा नियत स्थान पर ही डालें। सामुदायिक शौचालय को साफ-सुथरा रखें। बाजार बंद होने पर नाइट शिफ्त के कर्मी सफाई कार्य करें। कर्मियों को ओडीएफ प्लस दितीय में स्वच्छता संंबंधी कराए जाने वाले कार्यों के बारे में समझाया। उत्कर्ष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मी अर्जुन और राजीव के अधिशाषी अधिकारी द्वारा स्मृति चिन्हं देकर उन्हें सम्मानित किया।