पौधे लगाती मेयर हेमलता दिवाकर और नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य। अमर उजाला
- फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
आगरा। एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत नगर निगम ने शुक्रवार को 15 हजार फलदार एवं छायादार पौधे लगाए। शास्त्रीपुरम डी-ब्लॉक स्थित पार्क में मेयर हेमलता दिवाकर और नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। यहां पार्क में पांच हजार पौधे लगाए गए। उन्होंने लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। इसके अलावा हाथी घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया और कचरा हटाकर पौधे रोपे। कलाल खेरिया स्थित अमृत सरोवर परिसर में भी पौधे लगाए गए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, उप नगर आयुक्त डॉ. सरिता सिंह, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, सीएफओ बृजेश कुमार सिंह, लेखाधिकारी विपिन यादव आदि मौजूद रहे।