फोटो..
आगरा। नगर निगम ने शनिवार को विरोध के बीच वजीरपुरा क्षेत्र में सड़क और नालियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अतिक्रमण प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने बुलडोजर की मदद से बाउंड्री वॉल, गेट, स्नानागार सहित दर्जनों पक्के निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। सड़कों पर अतिक्रमण के कारण क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में नगर निगम प्रशासन को शिकायतें मिली थीं। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर पहले अवैध निर्माणों को चिह्नित कर लाल निशान लगाए गए और संबंधित लोगों को निर्धारित समय के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी। चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर निगम ने यह कार्रवाई की। अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय थाने की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। ब्यूरो