फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muharram 2023: मोहर्रम जुलूस के दौरान आगरा में यातायात रहेगा डायवर्ट, रूट चार्ट देखकर ही घर से निकलें

Fri, 28 Jul 2023 10:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजनगरी आगरा में शनिवार को मोहर्रम जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन किया गया है। सुल्तानगंज की पुलिया से पालीवाल पार्क की ओर वाहन वाटरवर्क्स से जीवनी मंडी व अन्य वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे।
 
विज्ञापन
muharram procession - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा मोहर्रम पर शनिवार को शहरभर में जुलूस निकाले जाएंगे। इसको देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। रूट डायवर्ट करके वाहनों को निकाला जाएगा।

विज्ञापन

ये की गई व्यवस्था

- धाकरान, सदर भट्टी की ओर जाने वाले कामर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन छीपीटोला, बिजलीघर, चक्कीपाट होते हुए जाएंगे।

विज्ञापन

- धूलियागंज चौराहे से सदर भट्टी से धाकरान की ओर आने वाले दोपहिया, चार पहिया वाहन सेंट जोंस व हरीपर्वत होकर जाएंगे।
- पालीवाल पार्क, पीर कल्यानी की ओर से सुल्तानगंज पुलिया की ओर जाने वाले वाहन जीवनी मंडी, वाटरवर्क्स और अन्य वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे।
- सुल्तानगंज की पुलिया से पालीवाल पार्क की ओर वाहन वाटरवर्क्स से जीवनी मंडी व अन्य वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे।
- वाटरवर्क्स, कमला नगर की ओर से विजय नगर, भगवान टाॅकीज जाने वाले दो व चार पहिया वाहन सुल्तानगंज पुलिया ओवरब्रिज से जाएंगे।
- भगवान टाॅकीज से कमला नगर, वाटरवर्क्स जाने वाले वाहन सर्विस रोड से न जाकर सुल्तानगंज पुलिया ओवरब्रिज से जाएंगे।
- सुल्तानगंज पुलिया ओवरब्रिज के नीचे सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
- एत्माद्दौला तिराहा से नया पुल (आंबेडकर पुल) पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। वाहन रामबाग, वाटरवर्क्स, जीवनी मंडी होकर जाएंगे।
- यमुना किनारा से एत्माद्दौला जाने वाले वाहन जीवनी मंडी, वाटरवर्क्स, रामबाग, एत्माद्दौला से जाएंगे।
- दो-चार पहिया वाहन यमुना किनारा होकर स्ट्रैची ब्रिज से एत्माद्दौला की तरफ आ और जा सकते हैं।
- लोहामंडी की ओर से बोदला आने वाले वाहन मदिया कटरा से करकुंज, आवास विकास से जाएंगे।
- बोदला से लोहामंडी जाने वाले वाहन कारगिल पेट्रोल पंप होकर करकुंज से जाएंगे।
- रुई की मंडी, भोगीपुरा, सीओडी चौराहों से ऑटो-ई-रिक्शा का आवागमन बंद रहेगा।
- तहसील चौराहा से शाहगंज की तरफ ऑटो-ई-रिक्शा का आवागमन नहीं होगा।
- सेंट जोंस चौराहा से लोहामंडी, बोदला एवं लोहामंडी से कोठी मीनाबाजार मार्ग पर ऑटो-ई-रिक्शा का आवागमन बंद रहेगा।
- सदर भट्टी चौराहा से मीरा हुसैनी तिराहा व हींग की मंडी पुलिया की तरफ समस्त प्रकार के व्यवसायिक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
- बिजलीघर चौराहा से सुभाष बाजार तिराहा, मदीना होटल तिराहा, सदर भट्टी की ओर ऑटो, ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यह सभी ऑटो, ई-रिक्शा औलिया रोड से छीपीटोला से रावली होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन

- अबुल उलाह दरगाह से सुल्तानगंज पुलिया सर्विस रोड पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें