बाह: दीवार के मलबे में दब कर घायल हुई मंजू देवी
- फोटो : अमर उजाला
बाह। बारिश के दौरान बाह के होलीपुरा गांव में शनिवार दाेपहर 12 बजे करीब गिरी कच्ची दीवार के मलबे में दबकर वृद्धा घायल हाे गई। परिजन ने बताया रामसेवक की 60 वर्षीय पत्नी मंजू देवी बारिश के दौरान कच्चे घर में चारपाई पर बैठी थीं। अचानक भर भराकर गिरी दीवार के मलबे में दब गईं। दूसरे कमरे में होने की वजह से परिजन बाल बाल बच गए। चीख पुकार पर परिजन और पड़ोसियों ने मलबा हटा कर उनको बाहर निकाला और इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। वहां से एसएन मेडीकल कॉलेज आगरा भेज दिया गया।