विश्वविद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाए जाने को लेकर जमकर खेल हुआ। परीक्षा से पहले एक नहीं बीस केंद्र बढ़ गए। बुधवार को खंदारी स्थित गेस्ट हाउस में कालेज संचालकों की भीड़ लगी रही। पहले 38 केंद्राें पर प्राइवेट परीक्षा का ऐलान किया गया। बाद में सात केंद्र और बना दिए गए। इसी तरह मुख्य परीक्षाओं के लिए 14 नोडल केंद्रों के जरिए कुल 771 कालेजों में से 585 में परीक्षा होनी थी। कालेज संचालकों के दबाव के बाद इसमें भी 20 कालेजों के नाम और जोड़ दिए गए। ज्यादातर कालेजों को पहले तो परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया। दागी कालेजों को भी डर दिखाया गया, लेकिन बाद में विश्वविद्यालय प्रशासन ने नरम पड़ गया।