फोटो 12 कुसमरा के रमालीला मैदान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाते युवक। संव
मैनपुरी। युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में रामलीला मैदान कुसमरा में दो दिवसीय विधानसभा स्तरीय खेल स्पर्धा का मंगलवार से शुभारंभ हुआ। पहले दिन कबड्डी सब जूनियर और जूनियर बालक वर्ग में एमएसजी एम इंटर कॉलेज कुसमरा विजेता रहा। सीनियर बालक वर्ग में प्रताप स्पोर्ट्स क्लब कुसुमरा ने जीत दर्ज की। उद्घाटन जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ममता राजपूत ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि युवक- युवतियों के लिए शिक्षा के साथ ही खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना भी जरूरी है। प्रतियोगिताओं के पहले दिन सब जूनियर, जूनियर, सीनियर आयु वर्ग में बालक/बालिका श्रेणी में एथलेटिक्स, कबड्डी, बॉलीबाल, फुटबॉल, बैडमिंटन आदि विधाओं की खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। पहले दिन सब जूनियर 100 मीटर दौड़ बालिका में रश्मी, डोली व रचना पाल और बालक वर्ग में आयुष्मान, अंकित और आयुष, जूनियर बालिका वर्ग में सुचेता, सोनी और अंशिका, बालक वर्ग में अर्पित देव, नारायण यादव और सचिन यादव, सीनियर बालक वर्ग में राहुल, शिववीर और ऋषभ सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में अभिषेक, अभि और अंकित, बालिका वर्ग में डोली, सुनैना और रिंकी क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। लंबीकूद जूनियर बालक वर्ग में विनीत कुमार और सीनियर बालक वर्ग में राहुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक जूनियर बालक वर्ग में हर्ष शाक्य, बालिका वर्ग में अनुष्का चौहान और सीनियर बालक वर्ग में आवेश सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी किशनी गोपाल मिश्रा, खंड विकास अधिकारी किशनी नवनीत गौतम, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पवन, प्रशांत मौजूद रहे।