सांसद राजकुमार चाहर के प्रतिनिधि मुन्नालंबर के पिता को विमान निकाल कर दी गई अंतिम विदाई
बाह। बासौनी के गढिया गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य एवं सांसद राजकुमार चाहर के प्रतिनिधि मुन्नालंबर के पिता उमेश लंबरदार ने 86 साल की उम्र में बुधवार को अंतिम सांस ली। वह दो साल से हृदय रोग से पीड़ित थे। बृहस्पतिवार को विमान निकाल कर अंतिम विदाई दी गई। अंतिम विदाई के वक्त दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए सांसद राजकुमार चाहर, पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा, नितिन वर्मा, सतेंद्र बरुआ, सपा के जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे, मुकेश बरुआ, हरीशंकर शर्मा, अरुण शर्मा, कमलेश मिश्रा, रविंद्र बघेल प्रधान, श्याम शर्मा, चौधरी कृष्णपाल सिंह, सोनू सैथिया, करतार गुर्जर, शिवकुमार शर्मा, रविकांत मिश्रा, श्याम बिधौलिया आदि पहुंचे।