फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बांके बिहारी मंदिर पहुंचे MP के सीएम शिवराज सिंह चौहान, पत्नी संग की पूजा-अर्चना

Sat, 11 Mar 2023 12:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।  बांके बिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मनौती मांगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के  वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में शनिवार सुबह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। उनके साथ पत्नी साधना सिंह भी थी। उन्होंने पत्नी संग बांके बिहारी के चरणों में मत्था टेका। पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। 
विज्ञापन





मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीकॉप्टर शनिवार की सुबह लगभग 9:15 बजे पवन हंस हेलिपैड पर उतरा। यहां से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। मंदिर पहुंच कर शिवराज सिंह चौहान ने ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मनौती मांगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान राधे कृष्ण सब पर कृपा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें