चलती कार में आग लगी, तीन लोग बचे
गंजडुंडवारा (कासगंज)। नगर के बांस मंडी तिराहे पर चलती कार में अचानक आग लग गई। युवक ने कार रोककर अपने दो परिजनों को बाहर निकाला। आग देखकर लोगों में भगदड़ बच गई। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई। आसिफ खान निवासी सहावर अपने दो परिजनों के साथ पटियाली की ओर जा रहा था। नगर के बांस मंडी तिराहे पर पहुंचे तो अचानक शॉर्ट सर्किट से उनकी कार में आग लग गई। आनन फानन में आसिफ ने कार रोककर परिजनों को बाहर निकाला। तभी कार के इंजन से लपटें उठने लगीं। लोगों ने मिट्टी और पानी डालकर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस लीं। संवाद