फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: मासूम की मौत में मौसा के भाई पर शक

Fri, 10 Feb 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर के रोशन नगर में मासूम बच्ची की मौत के मामले में मौँसा के भाई पर शक की सूई घुम गई है। उसका अंगोक्षा बालिका के कंकाल के पास से मिला है। यह रिश्तेदार 19 जनवरी से ही गायब बताया जाता है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रोशन नगर निवासी नव्या (5) पुत्री नेत्रपाल का कंकाल 21 वे दिन गांव में खेत से मिला था। पुलिस को मौके से एक अंगोक्षा मिला। जानकारी करने पर पता चला कि यह अंगोक्षा मौसा के भाई संजीव का है। जिस दिन से बालिका लापता थी उसी दिन से वह भी लापता चल रहा था, लेकिन उस समय किसी ने इस बात पर गौर नहीं किया।
बताया गया कि संजीव गंजडुंडवारा क्षेत्र के अलीपुर का रहने वाला है। वह अक्सर गांव मे मजदूरी करने के लिए आता रहता था। जिल दिन बालिका गायब हुई उससे तीन दिन पहले ही वह गांव आया और गांव में ही रुक गया था। 19 जनवरी को वह भी गायब हो गया, लेकिन उस समय परिजनों ने सोचा कि शायद वह अपने गांव चला गया है। इसलिए उस समय उस पर शक नहीं गया।
विज्ञापन


रिश्तेदार का अंगोछा मौके से मिला था। परिजनो की तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमे गठित् कर दी है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा-़ सौरभ दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें