मलपुरा। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर नगला माकरोल पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक गांव बाद निवासी पुष्कर (23) मंगलवार को बाइक लेकर किसी काम से रोहता गया था। घर लौटते समय नगला माकरौल के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गिर गया। हादसा जेख जुटे लोग युवक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। वहीं. स्थानीय लोगों ने बताया कि इटौरा से नगला माकरोल तक सड़क निर्माण का कार्य कई महीनो से चल रहा है, जिसकी वजह से सड़क की एक लेन बंद है। इसी वजह से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।