फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रक्तदान के फायदे बताकर लोगों को करें प्रेरित

विज्ञापन
प्रमाणपत्र देते प्राचार्य 
विज्ञापन
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में परामर्शदाताओं को रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षित किया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से 30 परामर्शदाता शामिल हुए। विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू चौहान ने कहा कि रक्तदान के फायदे बताते हुए लोगों को प्रेरित किया जाए। माइक्रोबायलॉजी विभाग की डॉ. आरती अग्रवाल ने और डॉ. प्रज्ञा शाक्य ने रक्त को सुरक्षित रखने और मेडिकल वेस्ट निस्तारण के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने सभी को प्रमाण पत्र दिए। डॉ. सौम्या चाहर और डॉ. गरिमा सिंह ने रक्त सुरक्षा के मानकों के बारे में बताया। कार्यक्रम में डॉ. काव्या सिंघल, डॉ. राजेश गुप्ता, डाॅ. अजीत सिंह चाहर, डाॅ. यतेंद्र मोहन, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें