मां पद्मावती को लगाया 56 पकवानों का भोग
घिरोर। जैन संत आश्रम में मां पद्मावती महापूजन का कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक हुआ। पूजन के दौरान माता रानी को समाज की महिलाओं द्वारा 56 पकवानों का भोग भी लगाया गया। माता रानी को चूनर साड़ी, श्रृंगार सामग्री, आभूषण आदि सामग्री अर्पण की गई।
माता रानी को चूनर तथा श्रृंगार सामग्री अर्पण करने का लाभ बालकिशन जैन परिवार को मिला। वहीं संयुक्त रूप से महाआरती की बोली पलक जैन, प्रयांशी जैन, खुशी जैन, पायल जैन, दीक्षा जैन ने ली। पूजन के दौरान माता रानी को समाज की महिलाओं द्वारा 56 पकवानों का भोग जिसमे फल मिठाई, मेवा लगाया गया। इस मौके पर चेयरमैन यतींद्र जैन, रजत जैन, सौभाग्य जैन, विकास जैन, पार्थ जैन, कृष्णा जैन, अभिषेक जैन, राकेश जैन, अक्षय जैन का सहयोग रहा। संवाद