फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में आया गजब का मामला: पति की एक न चली, महिला के पक्ष में आया फैसला; प्रेमी संग रहेगी तीन बच्चों की मां

Sat, 27 Jan 2024 03:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

तीन बच्चों की मां की ऐसी प्रेम कहानी का मामला सामने आया है, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। शादी के 12 साल बाद एक ओर पति और तीन बच्चे वहीं दूसरी ओर प्रेमी था। इस महिला ने प्रेमी को चुना तो कोर्ट ने भी महिला के पक्ष में ही फैसला सुना दिया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर में शादी के 12 साल बाद तीन बच्चों  की मां को प्यार हो गया। वो पति और तीन बच्चों को छोड़कर घर से चली गई। पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां महिला की पीड़ा को सुनते हुए उसे प्रेमी के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


मामले के अनुसार बेवर के किल्ली निवासी राजकुमार जाटव ने अपनी पत्नी सविता देवी की 24 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया था कि पत्नी बच्चों की दवा लेने के लिए घर से निकली थी, उसके बाद वो लौटकर नहीं आई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी थी।

हाल ही में पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया। जिसके बाद महिला को कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। यहां महिला ने बताया कि उसे पति और बच्चों के साथ नहीं रहना है। उसने बताया कि शादी 25 जून 2012 को हुई थी। शादी के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करता है। इस दौरान उसे मोनू पुत्र कन्हैया लाल निवासी राजीव नगर थाना मोहम्मदाबाद के साथ प्यार हो गया। अब वो मोनू के साथ ही रहना चाहती है। पीड़िता के बयान सुनने के बाद मजिस्ट्रेट ने उसे  प्रेमी के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें