फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात को बेचने का मामला: अस्पताल संचालक पर दर्ज होगी रिपोर्ट, पीड़ित महिला ने तहरीर दी

Thu, 03 Sep 2020 12:43 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

शंभू नगर निवासी शिवचरण की पत्नी बबीता ने 24 अगस्त को यमुनापार स्थित जेपी हॉस्पिटल में प्रसव कराया था। 30 हजार रुपये न होने पर एक लाख रुपये में नवजात बेचने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
new born baby - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसव का बिल नहीं चुकाने पर नवजात बेचने के मामले में अस्पताल संचालक पर एफआईआर दर्ज होगी। डीएम प्रभु एन सिंह ने इसके निर्देश सीएमओ को दिए हैं। उधर, पीड़ित महिला ने थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शंभू नगर निवासी शिवचरण की पत्नी बबीता ने 24 अगस्त को यमुनापार स्थित जेपी हॉस्पिटल में प्रसव कराया था। 30 हजार रुपये न होने पर एक लाख रुपये में नवजात बेचने का आरोप लगाया था। डीएम के निर्देश पर एसीएम और पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और पुलिस ने नवजात वापस दिलवाया। बुधवार को बबीता ने थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी है। एत्माद्दौला पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

संबंधित खबर- शर्मनाक : 'प्रसव शुल्क नहीं दे पाए तो अस्पताल ने बच्चे को बेचा', गरीब दंपती ने लगाया आरोप
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के नोटिस का नहीं दिया जवाब
नवजात बेचने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जेपी हॉस्पिटल को सील कर दिया है। अस्पताल की ओर से नोटिस का जवाब भी नहीं आया है। अब इस मामले की रिपोर्ट बनाकर पुलिस को भी दी जाएगी। अपंजीकृत अस्पताल के प्रभारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि चिकित्सकीय मानकों की कमी पर अस्पताल सील किया जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें