फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बच्चों के विवाद में सास-बहू को घर में घुसकर पीटा

Tue, 05 Sep 2023 04:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में सास-बहू को घर में घुसकर पीटा
विज्ञापन



रतनपुर किरकिच में हुई घटना, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी



मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव रतनपुर किरकिच में बच्चों के बीच हुए झगड़े ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद सास बहू की घर में घुसकर पिटाई की गई। जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


एलाऊ क्षेत्र के गांव रतनपुर किरकिच निवासी नन्हीं देवी ने बताया कि 1 सितंबर की दोपहर आठ वर्षीय पुत्र नंदू ने गांव निवासी मधू के तीन वर्षीय भतीजे की पिटाई कर दी थी। इसी बात को लेकर मधू के परिजन भूपाल सिंह, नेत्रपाल, सुजान, अनूप कुमार, पुनेश आक्रोशित हो गए। उक्त सभी लोग लाठी-डंडे फावड़े आदि लेकर घर में घुस आए। आते ही आरोपियों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। मना करने पर आरोपियों ने बहू प्रमिला और उसे लाठी डंडा से पीटना शुरू कर दिया। बहू सिर में गंंभीर चोट लगने से घायल हो गई। ग्रामीणों के आने पर आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें