फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दहेज हत्या के आरोपी सास-ससुर ने थाने में किया समर्पण

Wed, 13 Sep 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज हत्या के आरोपी सास-ससुर ने थाने में किया समर्पण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव अटा में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज है। उक्त मामले में आरोपी सास ससुर ने बुधवार को थाने पहुंच कर समर्पण कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन

बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव अटा निवासी प्रेम सिंह की पुत्रवधू की कुछ दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। घटना के बाद मायके पक्ष की ओर से पति सहित अन्य ससुरालीजन के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी। बुधवार को प्रेम सिंह अपनी पत्नी विमला देवी के साथ थाना बरनाहल पहुंचे। बताया कि उनके खिलाफ बहू के परिजन ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें वह लोग आरोपी हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें