फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मां तुझे प्रणाम के कवि सम्मेलन में की थी मुनव्वर राना ने शिरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मशहूर शायर मुनव्वर राना ने आगरा में कई कवि सम्मेलन और मुशायरे में अपनी शायरी का लोहा मनवाया था। सूरसदन में अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कवि सम्मेलन और मुशायरे में उन्होंने एक घंटे तक मां पर अपने कलाम सुनाकर वाहवाही लूटी थी।
विज्ञापन

हास्य कवि पवन आगरी का कहना है कि मुनव्वर राना बेहद फक्कड़ तबीयत के इंसान थे। उनके साथ 15 से ज्यादा कवि सम्मेलनों में मंच साझा किया। आगरा में ताज महोत्सव में उन्हें सुनने के लिए देर रात तक भीड़ जुटी थी। कई बार वह कार्यक्रम में शिरकत करने की मंजूरी देकर भी नहीं आते थे। अपने फन के अनोखे शायर थे।

शायर अमीर अकबराबादी ने कहा कि मुनव्वर राना का जाना शायरी की दुनिया का बड़़ा नुकसान है। वह पुरस्कार लेने को बहुत तवज्जो नहीं देते थे। कई बार आगरा आए। वर्ष 2017 में ताज महोत्सव के बाद उनका आगरा में कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। हास्य कवि रमेश मुस्कान का कहना है कि मां पर उनसे बेहतर कलाम शायद ही किसी और ने लिखे हों। उनकी कमी को पूरा कर पाना संभव नहीं है। उनके जैसे बेबाक शायर कम होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें