फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गाली देने के विरोध करने पर मां-बेटों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव कुंडोल में शराब के नशे में गाली-गलौज का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। दबंगों ने मां और उसके बेटों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे चार लोग घायल हो गए। कुंडाैल निवासी अनिल कुमार पुत्र नत्थीलाल के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे परिवार के ही कुछ लोग शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में मां कमला देवी, भाई राहुल और रवि सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें