फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लौकी से बनी मिठाई खाने से मां-बेटा पड़े बीमार

Fri, 16 Jun 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। कस्बा के शास्त्री नगर में बृहस्पतिवार की रात को लौकी से बनी मिठाई खाने के बाद मां-बेटा फूड प्वायजनिंग के शिकार हो गए। दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत में सुधार होंने पर डाक्टरों ने छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

शास्त्री नगर निवासी सुमन गुप्ता व उनके पुत्र बबलू गुप्ता बृहस्पतिवार की रात एक शादी समारोह से आई लौकी से बनी मिठाई को खाकर सो गए। गर्मी के कारण मिठाई दूषित हो चुकी थी, इसका उन्होंने ध्यान नहीं दिया। इसका परिणाम हुआ कि रात में ही उनके पेट में दर्द के साथ दोनों को उल्टियां होंने लगी। जब दोनों की हालत ज्यादा बिगड़ गई तो परिवार के सदस्य उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराए। जहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। बबलू गुप्ता ने बताया कि उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें