फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल से फरार डकैती का आरोपी पकड़ा, साहून गैंग संग शातिर ने इस लूट को दिया था अंजाम

Thu, 05 Dec 2019 11:58 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सात साल से डकैती के मामले में फरार चल रहे शातिर बदमाश को छाता पुलिस ने नेशनल हाईवे से गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार भी मिले हैं। 
विज्ञापन

छाता पुलिस को सूचना मिली कि डकैती का आरोपी भागने की फिराक में हाईवे पर खड़ा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि पकड़ा गया आजाद उर्फ अज्जू पुत्र सुलेमान निवासी विशंभरा (शेरगढ़) है। इसके पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।

पकड़े गए शातिर ने 29 मई 2012 की रात कुख्यात साहून और शेरखान गैंग के साथ एक ट्रैक्टर लूटा था। गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद से पकड़ा गया आरोपी फरार चल रहा था। फरार आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा हो चुके हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर लूट और डकैती के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें