कासगंज। जिले में वक्फ संपत्तियों में बडे स्तर पर गड़बड़ झाले का खुलासा हुआ है। 408 वक्फ संपत्तियां अभिलेखों में सरकार के पक्ष में दर्ज है। 77 हेक्टेयर से अधिक सरकारी जमीन पर मस्जिद, दरगाह व कब्रिस्तान सहित अन्य निर्माण पाए गए हैं। शासन के निर्देश पर कराए गए भौतिक सत्यापन में इसका खुलासा हुआ है। जिले में 517 वक्फ संपत्तियां हैं। संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पत्र के बाद शासन ने जिले में भी वक्फ संपत्तियों को लेकर जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद तहसील के अभिलेखों में इन संपत्तियों की जानकारी कराई गई। शासन का पत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तीनों तहसीलों से रिपोर्ट मांगी। इस कार्य में अल्पसंख्यक विभाग का भी सहयोग लिया गया। वर्तमान में संपत्तियों पर क्या निर्माण हुआ इसकी भी जानकारी मांगी गई। है। इसके बाद तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों ने निरीक्षण भी किया। भौतिक सत्यापन में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जिले की 408 संपत्तियां तहसीलों में श्रेणी 6/2 में दर्ज है। यह श्रेणी ग्राम सभा की संपत्तियां मानी जाती है। इसका उपयोग सार्वजनिक कार्यों के लिए किया जाता है। जबकि वक्फ इन संपत्तियों पर अपना दावा करता है। इन संपत्तियों पर दरगाह, मस्जिद, कब्रिस्तान आदि दर्ज हैं। भौतिक सत्यापन के बाद रिपोर्ट को शासन को उपलब्ध करा दिया।