फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट: गर्मी में पानी के लिए तरसा आधा शहर, महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर किया हंगामा

Tue, 18 Apr 2023 01:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में सप्लाई बंद होने से गर्मी में आधा शहर पानी के लिए तरसा। पानी न आने से महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर हंगामा किया। लॉयर्स कॉलोनी, निर्भय नगर, सुभाष पार्क और काला महल में पानी की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में गर्मी में शहर की 50 हजार से अधिक आबादी सोमवार को पानी के लिए तरस गई। लॉयर्स कॉलोनी, निर्भय नगर, सुभाष पार्क और काला महल में टंकियों की सफाई के कारण आपूर्ति बाधित रही। गोकुलपुरा, बाड़ा चरन सिंह में महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया।

विरोध में महिलाओं ने किया हंगामा

गोकुलपुरा में बूस्टर पंप लगने के बाद भी बाड़ा चरन सिंह में पानी नहीं पहुंच रहा। इसके विरोध में सोमवार को महिलाओं ने हंगामा किया। प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए खाली बर्तन लेकर विरोध दर्ज कराया। दूसरी तरफ मंटोला, ढोलीखार से लेकर खंदारी, गैलाना, ककरैठा, मऊ रोड और नाई की मंडी, ढाकरान में लोग दिनभर पानी के लिए तरस गए।

इन क्षेत्रों में लोगों को नहीं मिला पानी 

पुराने शहर में काला महल, बेलनगंज, पीपलमंडी, पंजा मदरसा क्षेत्र में भी लोगों को पानी नहीं मिला। कंट्रोल रूम पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी प्रभावित क्षेत्रों में पानी के टैंकर नहीं पहुंचे। इससे लोगों में नाराजगी रही। जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर भेजे गए हैं। टंकियों की सफाई के बाद शाम को आपूर्ति बहाल करा दी गई।

पुरानी मंडी में फटी पाइपलाइन

ताजगंज क्षेत्र में भी शाम को जलापूर्ति प्रभावित रही। पुरानी मंडी चौराहा के पास पानी की पाइपलाइन फट गई। इससे गंगाजल सड़क पर बहता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें