फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गल्ला मंडी पर एक किलोमीटर से अधिक लग रहा लंबा जाम

Wed, 19 Jun 2024 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गल्ला मंडी में इस समय किसान मक्का की फसल तैयान होने के बाद अपने वाहनों से मक्का लेकर पहुंच रहे हैं। मक्का की आवक गल्ला मंडी में बढ़ गई है। गृह जनपद और पड़ोसी जनपद के किसान ट्रैक्टर ट्रॉली, लोडर व अन्य वाहनों में मक्का लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। वाहनों का दबाव बढ़ते ही अब गल्ला मंडी के अमांपुर मार्ग पर पूरे दिन जाम के झाम का सामना लोगों को करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन और पुलिस प्रशासन का इस समस्या पर ध्यान नहीं है। अमांपुर मार्ग के चाड़ी क्रासिंग से ही जाम शुरू हो जाता है और यह जाम गल्ला मंडी तक लगा रहता है। जिससे अमांपुर की ओर से आने वाले वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। जाम की इस समस्या का सामना पिछले वर्ष भी मक्का के सीजन में करना पड़ा था। उस समय भी प्रशासन व पुलिस प्रशासन जाम की समस्या का कोई हल नहीं निकाल सका था। इस बार भी ठीक ऐसे ही हालात बनने लगे हैं। भीषण गर्मी के बीच ट्रैक्टर- ट्रॉली व अन्य वाहनों में सवार लोग परेशान हो जाते हैं। एक एक घंटा जाम में फंसकर जैसे तैसे वाहन मंडी में प्रवेश कर पाते हैं। मंगलवार शााम 5 बजे तक जाम का यह सिलसिला लगातार बना रहा। सुबह 10 बजे के बाद ही वाहनों का दबाव बढ़ने लगता है। सायं के समय गल्ला मंडी से बाहर जाने वाले ट्रकों का पहुंचना शुरू हो जाता है और यह ट्रक भी जाम में फंसे रहते हैं। गल्ला मंडी के बाहर अमांपुर रोड पर सडक़ की दोनों पटरियों पर जबरदस्त अतिक्रमण फैला हुआ है। जिसके कारण सिंगल रोड की सड़क से वाहन नीचे उतारे व आगे पीछे करने के लिए जगह भी नहीं मिल पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें