आगरा। मून स्कूल ओलंपिक स्विमिंग चैंपियनशिप का आगाज शुक्रवार को डीपीएस ताज सिटी, फतेहाबाद रोड में होने जा रहा है। चैंपियनशिप की कन्वीनर राजेश गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी आयु वर्ग के इवेंट सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। सभी प्रतिभागियों को सुबह 8:45 बजे तक स्कूल परिसर में रिपोर्ट करना अनिवार्य है। इसके बाद तय शेड्यूल के अनुसार सभी इवेंट्स का संचालन किया जाएगा।