फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: DM के चश्मे के बाद अब दरोगा की टोपी ले उड़ा बंदर, देखें वीडियो

Tue, 23 Aug 2022 02:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
दरोगा की टोपी ले गया बंदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन में दो दिन पहले ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर का निरीक्षण करने आए डीएम नवनीत सिंह चहल का बंदर चश्मा ले गया था। पेय पदार्थ मिलने के बाद ही उनका चश्मा वापस मिल सका। मंगलवार को बांकेबिहारी मंदिर में तैनात दरोगा की टोपी बंदर ले गया। बंदर को पेय पदार्थ दिया गया इसके बाद टोपी लौटाई। दोपहर करीब 12 बजे बांकेबिहारी पुलिस चौकी पर तैनात दारोगा ने अपनी कैप उतारकर गेट नंबर एक के समीप बनी चौखंडी पर रख दी और पानी पीने के लिए चले गए। तभी बंदर आया और दरोगा की कैप लेकर मंदिर के गेट की गैलरी में जा बैठा। यह देख वहां मौजूद एक सिपाही पेय पदार्थ लेकर आया और बंदर को दी। तब उसने टोपी लौटा दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें