फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: डीएम का चश्मा लेकर भागा बंदर, अधिकारियों के छूटे पसीने, देखें वीडियो

Sun, 21 Aug 2022 10:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
डीएम का चश्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के जिलाधिकारी नवनीत चहल का चश्मा बंदर ने तब छीन लिया, जब वे वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। बंदर तेजी से ऊंचे स्थान पर जाकर बैठ गया। जब वहां मौजूद अधीनस्थों और पुलिसकर्मियों के इसकी जानकारी हुई, तो सभी बंदर से चश्मा वापस लेने की कोशिश में जुट गए। पुलिसकर्मियों ने काफी प्रयास किया, लेकिन बंदर ने चश्मा नहीं दिया। फिर स्थानीय लोगों के साथ मंदिर के गोस्वामी और पुलिस कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से बंदर के चंगुल से डीएम के चश्मे को वापस कराया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें