कैमरे में कैद हो गई बंदर की शरारत
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर बंदरों के उत्पात की खबरें तो आए दिन मिलती रहती हैं, लेकिन अब एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बंदर ने पर्यटकों को खूब हंसाया।ताजमहल के सेंट्रल टैंक के फव्वारे को बंद करने के लिए बंदर ने जो हरकतें की, उसे देख आप भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे। बंदर फव्वारे का पानी बंद करने के लिए लगातार कोशिश करता रहा। कभी फव्वारे के ऊपर बैठ जाता, तो कभी उसे अपने हाथों से ढक लेता, लेकिन उसकी समझ में ये नहीं आ रहा था कि आखिर पानी को किस तरह बंद किया जाए। बंदर की इस शरारत को देखकर पर्यटक भी उसे गौर से देखने लगे। बंदर का ये खेल काफी देर तक चला। इस दौरान कुछ लोगों ने बंदर का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है।