कोरियाई महिला पर्यटक किम के हाथ में बंदर ने काट लिया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ताजमहल परिसर में बंदरों का उत्पात नहीं थम रहा है। रविवार को ताज के पूर्वी गेट टिकट खिड़की के पास कोरियाई महिला पर्यटक किम के हाथ में बंदर ने काट लिया। उनका हाथ लहूलुहान हो गया।
सीआईएसएफ के जवानों ने तुरंत घायल पर्यटक को प्राथमिक उपचार के लिए परिसर स्थित डिस्पेंसरी पहुंचाया। वहां से उन्हें एंबुलेंस से निजी अस्पताल भेजा गया।
ताजमहल में बढ़ रही बंदरों की संख्या से पर्यटकों की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।