फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाना में युवक पर बंदरों का हमला, बृषभानु कुंड में डूबने से मौत, वीडियो बनाते रहे राहगीर

Mon, 18 May 2020 04:27 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • कुछ युवक बनाते रहे वीडियो
  • नहीं किया बचाने का प्रयास
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में बरसाना के वृषभानु कुंड में कछुओं व मछलियों को आटे की गोलियां डालने के दौरान एक युवक पर बंदरों ने हमला बोल दिया। इससे बचने के प्रयास में युवक की कुंड में डूबने से मौत हो गई। वहां मौजूद कुछ युवक डूबते युवक की वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन


बताया गया है कि विगत दिवस कस्बे के बस स्टैंड के निकट रहने वाले दयाल सिंह का पुत्र कृष्णमुरारी (20) वृषभानु कुंड में मछलियों व कछुओं को आटे की गोली डाल रहा था। इसी दौरान बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। घबराया युवक खुद को बचने के लिए इधर-उधर भागने लगा। 

बंदरों ने उसे घेर लिया और उस पर झपट पड़े। बचने के प्रयास में वह वृषभानु कुंड में गिर गया और गहने पानी में डूब गया। शोर-शराबा सुनकर कुछ ग्रामीण कुंड पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कुछ युवक डूबते कृष्णमुरारी का वीडियो बना रहे हैं। उन्होंने उसे बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। प्रयास करते तो उसे बचाया जा सकता था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में हादसाः यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, एक की मौत

सूचना पर परिजन और ग्रामीणों के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। कुंड में डूबे युवक की तलाश की। काफी देर बाद युवक को बाहर निकाला गया। डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें