कासगंज। भारत की जनवादी नौजवान सभा के द्वारा चिट फंड कंपनियों के ठगी का शिकार हुए निवेशकों के धन के वापसी कराए जाने की मांग की गई। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया।
प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार कुशवाह ने कहा कि सहारा, कल्पतरू, प्रस्टीज, पीएसीएल आदि कंपनियों ने बड़ी संख्या में निवेशकों को धन जमाया कराया। इन निवेशकों के काफी सपने थे कि धन मिलने पर उन्हें पूरा करेंगे। लेकिन यह कंपनियों ने निवेशकों का धन वापस नहीं किया। जिससे निवेशक परेशान हैँ। उन्होंने कहा कि निवेशकों के फार्म जनपद के तहसीलों पर जमा कराए जा रहे हैं। जिसमें हजारों निवेशक सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि इन निवेशकों के धन को वापस कराने के लिए सरकार को शीघ्रता से कार्रवाई करना चाहिए। जिससे निवेशकों की मेहनत की कमाई उन्हें वापस मिल सकें। जनवादी सभा ने तहसील पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में बलवीर सिंह, जय प्रकाश, मानपाल सिंह, डोरीलाल, रमन कुमार, मुरारीलाल, रमन कुमार आदि शामिल रहे।