फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 250 कन्याओं के खाते में भेजी गई धनराशि

Thu, 04 Jan 2024 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समाज कल्याण विभाग ने जिले की 250 कन्याओं के खाते में धनराशि भेज दी है। अब 58 कन्याएं ऐसी शेष हैं जिनके खाते में धनराशि भेजी जानी है। विभाग इनके खाते में जल्द धनराशि भेजेगा।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शासन से 51 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। इसमें 35 हजार रुपये कन्या के खाते में भेजने का प्रावधान है। जिले में पहले चरण में 24 नवंबर को 250 कन्याओं का सामूहिक विवाह हुआ था। इसमें शामिल कन्याएं निर्धारित धनराशि खाते में आने का इंतजार कर रही थी। विभाग ने 87.50 लाख रुपये की धनराशि खाते में भेज दी। इसके बाद 15 दिसंबर 2023 को आयोजित सामूहिक विवाह में 58 कन्याओं का विवाह हुुआ। इन कन्याओं को अभी खाते में धन आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें