फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रिश्ते की भाभी के साथ की छेड़छाड़

Mon, 04 Sep 2023 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। चौकी क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के देवर ने घर में मौजूद अकेली भाभी के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने यह बात पति को बताई तो वह आरोपी के घर शिकायत करने गया। इस पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशनी थाने के कुसमरा चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला बीते 31 अगस्त की शाम घर में अकेली थी। पति खेत पर गया था। तभी गांव में रहने वाला एक रिश्ते का देवर घर में आया। उसने महिला को अकेला पाकर उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़िता ने पति के घर लौटने पर रिश्ते के देवर की हरकत बताई। पति जब आरोपी के घर शिकायत करने के लिए गया तो उसे धमकी दी गई। पुलिस ने पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें