फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर शौच को गई बालिका के साथ छेड़छाड़

सार

कुसमरा।क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय बालिका रविवार सुबह खेत पर शौच के लिए जा रही थी, तभी आरोपी उससे छेड़छाड़ करते हुए झाड़ियों में खींच ले गया। पुत्री की चीखपुकार सुनकर आसपास काम कर रहे लोग वहां आ गए। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुसमरा।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय बालिका रविवार सुबह खेत पर शौच के लिए जा रही थी, तभी आरोपी उससे छेड़छाड़ करते हुए झाड़ियों में खींच ले गया। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि रविवार सुबह 11 वर्षीय पुत्री शौच के लिए खेत गई थी। वहां मौजूद आरोपी अरुन ने पुत्री को पकड़ कर छेड़छाड़ की और दुष्कर्म की नीयत से खेत में खींच कर ले जाने लगा। पुत्री की चीखपुकार सुनकर आसपास काम कर रहे लोग वहां आ गए। उन्हें देखकर आरोपी भाग निकला। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें