एटा। शहर के श्याम बिहारी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में मद्य निषेध विभाग ने नशा मुक्ति पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराई। जिसमें मोहित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान के तहत इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें कृष्णा दुबे द्वितीय व अनमोल यादव तीसरे स्थान पर रहे। वहीं सांत्वना पुरस्कार वर्षा यादव को दिया गया। इन सभी को विभाग द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। मद्य निषेध अधिकारी भूपेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया।
जिला आबकारी अधिकारी अभय गंगवार, प्रधानाचार्य विजयवीर सिंह, निदेशक शोभना शरन सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। विभागीय प्रदर्शनी में लगे चित्रों, बैनरों व स्लोगनों के माध्यम से नशे से होने वाली हानियों के बारे में समझाया गया। एसके मिश्रा, सतीश कुमार, महेश चंद्र, पुष्पेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद