फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विदेशी धावकों के बीच मोहन सिंह ने पाया 26वां स्थान

Mon, 19 Oct 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मोहन सिंह आर्य
विज्ञापन
आगरा। विभव नगर में रहने वाले बीएसएनएल से सेवानिवृत्त 65 वर्षीय मोहन सिंह आर्य ने विदेशी धावकों के बीच 26वां स्थान प्राप्त किया। उन्होने साबित कर दिया कि हौसलों के आगे उम्र और फासले दोनों छोटे पड़ जाते हैं। रविवार को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के 21वें संस्करण में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय धावकों को कड़ी टक्कर दी। केन्या और इथियोपिया जैसे देशों के धावकों से सजी इस गोल्ड लेबल रोड रेस में उन्होंने 21 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करते हुए 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। इससे आगरा के खेलप्रेमियों में गर्व की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें