फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से मोबाइल छीनकर भागे तीन बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा से मोबाइल छीनकर भागे तीन बदमाश दबोचे
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा,
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला(फिरोजाबाद)। कोचिंग से लौट रही छात्रा से मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पिटाई के बाद सभी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी रोशनी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह शनिवार सुबह साढ़े दस बजे कोचिंग से लौट रही थी। इस दौरान वह मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। तभी पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उसका फोन छीन लिया और भागने लगे। शोर करने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देख बदमाश हाईवे छोड़ गांव गढ़ी जाफर की तरफ भागने लगे। इन्हें ग्रामीणों ने दबोच लिया। पुलिस को उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इनकी पहचान नाम आकाश, ब्रजेश व गोपाल निवासी गांव ककरीली थाना फतेहाबाद, आगरा के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि वह वैष्णोधाम मंदिर में दर्शन करने आए थे। लौटते में मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि आरोपियों के अपराध को खंगाला जा रहा है। तीनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें