फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mobile Blast: गेम खेलते समय बच्चे के हाथ में फटा मोबाइल, बुरी तरह झुलसा

Sun, 11 Dec 2022 02:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पिता ने बताया कि गेम खेलते समय बच्चे के हाथ में मोबाइल फट गया, जिससे उनका बेटा झुलसा गया। हादसा जिस समय हुआ, उस दौरान बच्चा कमरे में अकेला था। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त मोबाइल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा शहर के मेवाती मोहल्ला में गेम खेलने के दौरान 13 वर्षीय बच्चे के हाथ में मोबाइल फट गया। घटना के वक्त बच्चा कमरे में अकेला था। मोबाइल फटने के साथ ही तेज धमाका हुआ, जिसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। वे दौड़कर कमरे की ओर पहुंचे, जहां बच्चा बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। आनन-फानन परिवार के लोग बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।

खतरे से बाहर है बच्चा 

मेवाती मोहल्ला निवासी जावेद का 13 साल का बेटा जुनैद मोबाइल से गेम खेल रहा था। इसी बीच मोबाइल फटने से जुनैद का सीन और बाल झुलस गए। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। पिता ने बताया कि गेम खेलते हुए मोबाइल फटा है। उससे बेटा झुलसा है। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है। डॉक्टर टीकेंद्र ने बताया कि जुनैद खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें