फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों को मिली निधि की पहली किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश की नई विधानसभा का गठन होने के बाद विधायक निधि की पहली किस्त शासन से जारी कर दी गई है। जिले के तीनों विधायकों के लिए पहली किस्त में 4.50 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है ताकि इस निधि से विकास कराए जा सकें। नई विधान सभा का गठन 11 मार्च को किया गया। विधायको को वर्ष 2017 में मात्र डेढ़ करोड़ रुपये विधायक निधि दी जाती थी। वर्ष 2019 में इसे बढ़ाकर 2 करोड़ एवं 2020 में इसे बढ़ाकर तीन करोड़ किया गया।
विज्ञापन

इस साल शासन ने विधायक निधि की धनराशि 5 करोड़ रुपये कर दी गई। विधायक चुनाव जीतने के बाद से ही विधायक निधि आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन शासन ने पहली किस्त के तौर पर सभी विधायकों को 1.50 करोड़ रुपये ही जारी किए है। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान के खाते में यह धन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें