फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: जूतों के चक्कर में सीएम योगी के काफिले से बिछुड़े विधायक, फिर जो हुआ VIDEO देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

Tue, 13 Dec 2022 10:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वहीं विधायक पूरन प्रकाश ने बताया कि वह लखनऊ से मुख्यमंत्री की जो गाड़ी आई थी उसमें उनके साथ मौजूद थे, उन्होंने जूते बाहर उतार दिये थे, जोकि वापस लौटने पर नहीं मिले।
विज्ञापन
सड़क से गुजरती गाड़ियों से लिफ्ट मांगते विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सभी विधायक मौजूद थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन करने के बाद बीएन पौद्दार कालेज में सभा स्थल जाने के लिए निकले, तो बलदेव विधायक बिछुड़ गए।  इसके बाद जो हुआ उसे देखकर हर कोई हैरान था। गले में माला और सिर को खुजलाते परेशान विधायक सड़क से गुजरती गाड़ियों को देख रहे थे। 
विज्ञापन





 हुआ यूं कि जैसे ही मुख्यमंत्री जन्मस्थान से अपने काफिले की गाड़ी में बैठे बलदेव विधायक पूरन प्रकाश पीछे रह गये और जब तक वह काफिले की गाड़ियों तक पहुंचते गाड़ियां निकल गईं। वह कुछ देर तक दौड़े भी परंतु गाड़ी पकड़ न सके। अब वह लगे जनता से लिफ्ट मांगने। जनता ने उन्हें लिफ्ट नहीं दी। तभी वहां एक पुलिस की गाड़ी आई, जिसने विधायक पूरन प्रकाश को अपनी गाड़ी से मुख्यमंत्री की सभा तक छोड़ा। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।

वहीं विधायक पूरन प्रकाश ने बताया कि वह लखनऊ से मुख्यमंत्री की जो गाड़ी आई थी उसमें उनके साथ मौजूद थे, उन्होंने जूते बाहर उतार दिये थे, जोकि वापस लौटने पर नहीं मिले। उन्हें खोजने के चक्कर में उनसे काफिले की गाड़ी छूट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें