फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की भतीजी की मौत: परिजन बोले- डॉक्टर ने नहीं उनकी बेटी ने किया ऑपरेशन, लापरवाही ने ले ली जान

Fri, 19 Aug 2022 07:36 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा।

सार

डॉक्टर का कहना है कि ऑपरेशन मैंने ही किया है। परिजनों ने प्रसूता को पानी पिला दिया था, जिससे उनके फेफड़ों में पानी भर गया था। जबकि ऑपरेशन के 24 घंटे तक पानी पिलाने की मनाही की थी।
विज्ञापन
विधायक चौधरी बाबूलाल की भतीजी पिंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी बाबूलाल की भतीजी पिंकी की प्रसव के बाद मौत हो गई। उन्होंने चिकित्सक पर ऑपरेशन करते वक्त लापरवाही का आरोप लगाया है। विधायक के पुत्र रामेश्वर सिंह चौधरी ने बताया कि उनकी चचेरी बहन पिंकी को प्रसव पीड़ा होने पर 14 अगस्त को डॉ. अलका सेन के अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां डॉक्टर अलका सेन की बेटी ने ऑपरेशन कर दिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर 15 अगस्त की सुबह आगरा के प्रभा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां भी तबियत में सुधार न मिलने पर दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर अलका सेन का कहना है कि ऑपरेशन मैंने ही किया है, मेरी बेटी भी चिकित्सक है, वह सहयोगी की भूमिका में थी। परिजनों ने प्रसूता को पानी पिला दिया था, जिससे उनके फेफड़ों में पानी भर गया था। जबकि ऑपरेशन के 24 घंटे तक पानी पिलाने की मनाही की थी। हालत खराब होने पर उनको प्रभा हॉस्पिटल शिफ्ट किया था। इलाज और ऑपरेशन में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें