फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लापता युवक पर किशोरी की हत्या का आरोप

Sun, 16 Jul 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली।
विज्ञापन



गांव सिढ़पुरा निवासी लापता युवक के खिलाफ जनपद एटा में एक किशोरी की हत्या का मुकदमा दर्ज है। युवक की बाइक किशोरी के शव के पास मिली थी। मुकदमे की जानकारी होने के बाद परिजन परेशान हैं। कुरावली पुलिस भी अब तेजी के साथ युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के गांव सिढ़पुरा निवासी हिमांशू (20) बीते 10 जुलाई को बाइक लेकर जनपद एटा के अलीगंज क्षेत्र में जाने की बात कह कर घर से निकला था। इसके बाद से ही युवक का अभी तक कोई पता नहीं है। 13 जुलाई को हिमांशू के दादा मुन्नालाल ने थाने गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। थाना पुलिस ने खोजबीन की तो पता चला जनपद एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव अहरई बिचनपुर निवासी रामरतन की 16 वर्षीय पुत्री सुनैना का शव 11 जुलाई की सुबह पुराने मकान में मिला था। पास ही लापता युवक हिमांशू की बाइक भी खड़ी हुई थी। मृतका के पिता की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस भी युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें